home page

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

 | 

बाक्सा (असम), 25 अप्रैल (हि.स.)। बाक्सा जिले के मानिकपुर इलाके में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गया।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मानिकपुर इलाके में खेत में मवेशी को चराने के लिए गया अब्दुल अली आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।जिसकी वजह से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के चलते इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी