home page

कार पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत

 | 

इटानगर, 25 अप्रैल (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर जिले के याज़ाली के पोशा में शनिवार की सुबह एक फॉर्च्यूनर कार पर एक बड़े पेड़ के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कनिष्ठ अभियंता डेकेन सोरंग के रूप में हुई है, जो क्राड दाडी जिले के पिप्सोरंग में तैनात थे। वे आज सुबह अपने ड्राइवर के साथ फॉर्च्यूनर कार से इटानगर से पिप्सोरंग जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

पोतिन और पोशा के बीच राजमार्ग के ऊपरी हिस्से से गिरे एक बड़े पेड़ की चपेट में आने से उनकी कार को क्षतिग्रस्त हो गयी, जिसके चलते कार में सवार सोरंग की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में आगे की जांच पुलिस जारी रखे हुए है।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी