home page

धुबड़ी में अवैध पशु तस्करी का कारोबार बढ़ा, नौ मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार

 | 
धुबड़ी में अवैध पशु तस्करी का कारोबार बढ़ा, नौ मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार


धुबड़ी (असम), 23 अगस्त (हि.स.)। असम के धुबड़ी जिले में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ पशु व्यापारी कोकराझाड़ जिले के पर्वतझोरा इलाके से होते हुए धुबड़ी के गौरीपुर के नदी मार्ग के जरिए पड़ोसी देश बांग्लादेश तक मवेशियों की अवैध रूप से तस्करी कर रहे हैं।

हाल ही में बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) सरकार द्वारा विभिन्न इलाकों में पशु बाजार खोले जाने के बाद कथित तस्करी की गतिविधियां सामने आने लगी हैं।

इसी बीच रविवार तड़के गुप्त सूचना के आधार पर आथानी पुलिस ने जहरमुरा और आमबारी इलाके में अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने कथित रूप से तस्करी किए जा रहे नौ मवेशियों को बरामद करने के साथ तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रहिज उद्दीन, रूपचान अली और अजगर अली के रूप में हुई है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और कथित पशु तस्करी के नेटवर्क तथा इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश