home page

बकरीद से पहले धुबड़ी पुलिस का गो-तस्करी विरोधी अभियान

 | 

धुबड़ी (असम), 22 मई (हि.स.)। बकरीद की कुर्बानी के आगमन से पहले धुबड़ी पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस ने चार गो-धन को जब्त करने में सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुत्र नदी के पार कुन्तीरचर इलाके में नाव के जरिए यह अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कई गो-धन को बरामद किया।

यह अभियान धुबड़ी सदर थाना के प्रभारी अधिकारी प्रीतम दास के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में गो-तस्करी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश