home page

देबव्रत सैकिया की पहल पर विधायक नुरुल इस्लाम ने की बाढ़ प्रभावित परिवारों के घरों की सफाई

 | 

गुवाहाटी, 03 अगस्त (हि.स.)। हालिया बाढ़ से प्रभावित नाजिरा क्षेत्र के चेंतक चेंगधरा गांव में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता देबव्रत सैकिया की पहल पर सृजनग्राम के कांग्रेस विधायक नुरुल इस्लाम ने सोमवार को राहत एवं सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

विधायक नुरुल इस्लाम ने स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर रिनी गोगोई, मणि चेतिया, अमिया चेतिया सहित कई बाढ़ प्रभावित परिवारों के घरों से कीचड़, गाद और मलबा साफ किया। इस पहल का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित परिवारों को अपने घर दोबारा रहने योग्य बनाने में सहयोग देना था।

स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे संकट की घड़ी में राहत पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश