home page

दुमदुमा के डेली बाजार में लगी भयावह आग, कई दुकानें जलकर राख

 | 
दुमदुमा के डेली बाजार में लगी भयावह आग, कई दुकानें जलकर राख


तिनसुकिया (असम), 14 जून (हि.स.)। तिनसुकिया जिले के दुमदुमा स्थित डेली बाजार में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। पुलिस ने रविवार को बताया कि आग की चपेट में आकर बाजार की लगभग छह से सात दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल गई, जिससे दुकानों में रखा सामान और अन्य संपत्ति नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।

आग लगने के कारणों का अंतिम सूचना मिलने तक पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश