अजमल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे देवाशीष शर्मा
गुवाहाटी, 03 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा प्रत्याशी देवाशीष शर्मा ने एआईयूडीएफ प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है। शर्मा ने अजमल की हालिया टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौलाना साहब की उम्र हो चुकी है और अब उनके लिए राजनीति से संन्यास लेने का समय है।
शर्मा ने कहा, “मौलाना साहब की उम्र हो गई है, अब उन्हें अवकाश ले लेना चाहिए। बाघ बनने की कोशिश करने से बेहतर है कि वे अवकाश ले लें।”
शर्मा ने ‘पुश बैक’ के मुद्दे पर भी महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस विषय पर उनकी स्थिति स्पष्ट है और चुनावी अभियान के दौरान इसे लेकर उनके रुख को समझा जाना चाहिए।
नगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होना है और प्रचार के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

