home page

कामाख्या मंदिर में देवधानी उत्सव: मां मनसा पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

 | 

गुवाहाटी, 19 अगस्त (हि.स.)।नीलाचल पहाड़ स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर में मां मनसा पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय पारंपरिक देवधानी उत्सव का आयोजन किया गया है। इस विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान का दूसरा दिन आज श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

उत्सव के दूसरे दिन कामाख्या मंदिर परिसर में देवधानी नृत्य देखने के लिए सहस्रों श्रद्धालुओं, शोधकर्ताओं और पर्यटकों का आगमन हुआ।

उत्सव के दौरान 'देवधा' पूरी तल्लीनता के साथ पारंपरिक देवधानी नृत्य प्रस्तुत कर रहे हैं। माना जाता है कि इन तीन दिनों में देवधा दैवी शक्ति के प्रभाव से अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।

यह अनूठा उत्सव हर साल सावन संक्रांति से लेकर भाद्रपद महीने की शुरुआत तक तीन दिनों तक कामाख्या मंदिर के नाट्यमंदिर में आयोजित किया जाता है।

इस तीन दिवसीय अनुष्ठान के दौरान पूरा मंदिर परिसर पारंपरिक ढोल, ताल और कांसे के वाद्ययंत्रों की गूंज तथा मां मनसा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर