home page

दिल्ली में आयोजित होने वाले डॉ. भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समापन समारोह की तैयारी जोरों पर

 | 
दिल्ली में आयोजित होने वाले डॉ. भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समापन समारोह की तैयारी जोरों पर


दिल्ली में आयोजित होने वाले डॉ. भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समापन समारोह की तैयारी जोरों पर


-प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी होंगे समारोह में मुख्य अतिथि

गुवाहाटी, 23 नवंबर (हि.स.)। नई दिल्ली में आगामी 29 नवंबर को होने वाले भारत रत्न सुधाकंठ डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी के समापन समारोह की तैयारी जोरों पर है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में बीती रात नई दिल्ली में एक समीक्षा बैठक के माध्यम से उन्होंने समारोह की विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया। इस आयोजन को बिना किसी रुकावट के सफल बनाने के लिए सभी संबंधित लोगों को आमंत्रित करने के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस बैठक में राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सरमा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित करने के लिए उनसे मुलाकात कर औपचारिक आमंत्रिण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने बताया है कि प्रधानमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, वर्ष 2019 में भारत रत्न प्रदान करना, ब्रह्मपुत्र पर बने पुल का डॉ. भूपेन हाजरिका के नाम से नामकरण और गुवाहाटी में विशेष 100 रुपये के स्मारक मुद्रा का अनावरण करके सुधाकंठ के जन्म शताब्दी उत्सव की शुभ शुरुआत करते हुए नरेन्द्र मोदी हमेशा भूपेन दा के प्रति अभूतपूर्व सम्मान दिखाते आए हैं। लाचित बरफूकन से लेकर डॉ. भूपेन हाजरिका तक, असम के महान व्यक्तियों का योगदान आज पूरे भारत में गर्व से मनाया जा रहा है। असम के प्रति प्रधानमंत्री के इस सच्चे प्रेम और स्नेह के लिए हम हार्दिक कृतज्ञता प्रकट करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय