home page

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हिरण की मौत

 | 
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हिरण की मौत


बिश्वनाथ (असम), 09 नवंबर (हि.स.)। असम के सतिया स्थित नागशंकर में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक हिरण की मौत हो गई घटना के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने हिरण को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों की सुरक्षा और वन क्षेत्रों से गुजरने वाली सड़कों पर वाहनों की तेज रफ्तार से उत्पन्न खतरे को उजागर किया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश