home page

विदेशी न्यायाधिकरण के फैसलों को ही आयुक्त के तौर पर लागू किया : देवाशीष शर्मा

 | 
विदेशी न्यायाधिकरण के फैसलों को ही आयुक्त के तौर पर लागू किया : देवाशीष शर्मा


नगांव (असम), 22 सितंबर (हि.स.)। नगांव विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने आयुक्त के रूप में केवल विदेशी न्यायाधिकरण द्वारा दिए गए फैसलों और आदेशों को लागू किया था तथा ऐसे मामलों में व्यक्तिगत रूप से कोई निर्णय नहीं लिया।

शर्मा ने एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही, जिसमें अजमल ने कथित तौर पर उन्हें सांसद चुने जाने के एक महीने बाद जेल भेजने की धमकी दी थी।

देवाशीष शर्मा ने अजमल से अपील की कि वे संबंधित मामलों का अध्ययन करने के बाद ही बयान दें और तथ्यों की जानकारी के बिना लोगों को भ्रमित न करें। उन्होंने कहा कि विदेशी न्यायाधिकरण द्वारा दिए गए फैसलों को ही उन्होंने अपने आधिकारिक दायित्व के तहत लागू किया था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इन मामलों में फैसला लेना उनका व्यक्तिगत निर्णय नहीं था। नगांव उपचुनाव से पहले भाजपा और एआईयूडीएफ के बीच जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच शर्मा ने यह प्रतिक्रिया व्यक्त की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश