बाक्सा में धान के खेत से करीब तीन वर्षीय जंगली हाथी का शव बरामद
| Sep 18, 2026, 13:57 IST
बाक्सा (असम), 18 सितम्बर (हि.स.)। बाक्सा वन प्रमंडल के कुमारिकाटा रेंज अंतर्गत 1 नंबर दरंगापार गांव के समीप धान के खेत से शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे लगभग तीन वर्षीय हाथी का शव बरामद किया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

