home page

कलंग नदी में डूबे व्यक्ति का शव बरामद

 | 

नगांव (असम), 06 नवंबर (हि.स.)। नगांव जिले के कलंग नदी से लापता रोहा निवासी भार्गव डेका का शव बरामद किया गया है। मृतक बुधवार को कलंग नदी के ऊपर बने पूल से नदी में छलांग लगाया था। जिसके बाद से ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

रोहा के मूलानकाटा कलंग पास समीप से शव बरामद किया गया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है । पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी