home page

संदिग्ध अवस्था में युवती का शव बरामद

 | 
संदिग्ध अवस्था में युवती का शव बरामद


गुवाहाटी, 21 अक्टूबर (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के हेंगराबाडी इलाके में संदिग्ध अवस्था में एक युवती का शव किराए के मकान से बरामद किए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि हेंगराबाडी इलाके में स्थित नेहा अपार्टमेंट से एक युवती का शव बरामद किया गया है। मृत युवती गुवाहाटी के एक बीमा कंपनी में काम करती थी। जिसकी पहचान डोली कश्यप के रूप में की गई है।

पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी लग पाएगी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी