रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव
| Nov 27, 2026, 09:17 IST
कार्बी आंगलोंग (असम ) 27 नवंबर (हि.स.) । कार्बी आंगलोंग जिले के डिफू से एक युवक का शव बरामद किए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि डिफू इलाके में स्थित पानवारी वन कार्यालय के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव देखे जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
मृत्यु युवक की पहचान संतोष उरांग के रूप में की गई है। घटना के संबंध में पुलिस एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

