home page

नगांव में क्षत-विक्षत शव बरामद, जुआ विवाद में हत्या का आरोप

 | 

नगांव (असम), 05 नवंबर (हि.स.)। नगांव जिले के विष्णुपुर इलाके से एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद गुरुवार सुबह इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया की विष्णुपुर इलाके में एक व्यक्ति का क्षति-विक्षत शव देखे जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच शुरू की।

मृत व्यक्ति की पहचान भिखारी राय के रूप में की गई है। जो नगांव के तेलियापट्टी इलाके में एक सैलून में काम करता था। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। बीती रात वह जुआ खेलने के लिए निकला था। इसके बाद आज उसका शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त किया है कि जुआ खेलने के दौरान झगड़ा के बाद उसकी हत्या की गई है।

पुलिस ने इस मामले में शंभू शाह नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रहीं है।मृतक व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि बीती रात शंभू शाह ने भिखारी को बुलाया था। उसके बाद आज सुबह उसका शव बरामद हुआ है।

महिला ने बताया कि उसकी दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी का विवाह होने वाला है। वे सभी बेटी के विवाह के लिए बिहार जाने वाले थे। ट्रेन का टिकट भी कटा लिया था। लेकिन, बीती रात उसके पति की हत्या कर दी गयी। महिला ने बताया कि उसके घर में कमाने वाला और कोई नहीं है। बेटा बहुत छोटा है। उसने पुलिस प्रशासन से शंभू शाह को फांसी की सजा देने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी