राष्ट्रीय राजमार्ग 37 के किनारे शव बरामद
| Sep 5, 2026, 10:45 IST
शिवसागर (असम), 05 सितंबर (हि.स.)। शिवसागर जिले के दिशांग मजगांव इलाके से एक युवक का शव बरामद होने के चलते इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह दिशांग मजगांव इलाके में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 37 के किनारे एक युवक क शव देखे जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को बरामद किया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय अभय हजारिका के रूप में की गई है।
शव के पास पुलिस ने एक बाइक (एएस-04एडी-3552) बरामद किया है । पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

