वृद्ध व्यक्ति शव बरामद
| Jul 3, 2026, 13:50 IST
कामरूप (असम), 03 जुलाई (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिलांतर्गत पलाशबारी इलाके से आज सुबह एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पलाशबारी के गूईमारा इलाके में एक घर के पीछे एक वृद्ध व्यक्ति का शव देखा गया।
स्शानीय लोगों की जानकारी के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान जूटू भागवती (73) के रूप में की गई है । जो पिछले मंगलवार से लापता था। पुलिस इस संबंध में पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

