home page

पुल के नीचे से शव बरामद

 | 

गोलाघाट (असम), 28 जून (हि.स.) । गोलाघाट जिले के देरगांव इलाके में स्थित एक पुल के नीचे से एक युवक शव बरामद किए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के देरगांव के धोदाध इलाके में स्थित पुल के नीचे एक युवक का शव देखे जाने की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

मृत युवक की पहचान नतून चापरी निवासी जयंत मुदोई के रूप में की गई है। मृतक की मां और भाई ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी