हाटशिंगिमारी में तालाब से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
| Sep 4, 2026, 17:48 IST
दक्षिण सालमारा (असम), 04 सितम्बर (हि.स.)। हाटशिंगिमारी में एक तालाब से आज युवक का शव बरामद होने के चलते इलाके में सनसनी फैल गई। शव हाटशिंगिमारी कॉलेज के सामने स्थित एक तालाब के पानी पर तैरता हुआ मिला।
स्थानीय लोगों ने शव को तालाब में तैरते हुए देखा, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बरामद शव की पहचान खारुआबांधा पुलिस चौकी क्षेत्र के दाफादारपाड़ा गांव निवासी अब्दुल के पुत्र चापिएल के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही खारुआबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

