home page

कोकराझार में पेड़ से लटका मिला शव

 | 

कोकराझार (असम), 24 अगस्त (हि.स.)। कोकराझार जिले के फकीराग्राम थाना अंतर्गत चिथिला घोप गांव में आज एक 53 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। मृतक की पहचान बयजुद्दीन मंडल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बयजुद्दीन मंडल का शव गांव में एक पेड़ से गले में फंदा लगा हुआ अवस्था में बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही चितिला एवं फकीराग्राम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा कोकराझार के मजिस्ट्रेट ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोकराझार भेज दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि व्यक्ति की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया हो सकता है। हालांकि, स्थानीय लोगों की यह आशंका फिलहाल प्रमाणित नहीं हुई है।

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बयजुद्दीन मंडल की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से चितिला घोप इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा