home page

कामरूप के डीसी ने किया जनगणना-2027 का स्व-गणना पंजीकरण, लोगों से भागीदारी की अपील

 | 
कामरूप के डीसी ने किया जनगणना-2027 का स्व-गणना पंजीकरण, लोगों से भागीदारी की अपील


कामरूप (असम), 03 अगस्त (हि.स.)। कामरूप के जिला आयुक्त देब कुमार मिश्र ने जनगणना-2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) प्रक्रिया पूरी कर जिले के लोगों से इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना पोर्टल 2 अगस्त से 16 अगस्त तक खुला रहेगा। इस अवधि में नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपने परिवार एवं व्यक्तिगत विवरण दर्ज कर सकते हैं। जिला आयुक्त ने लोगों से निर्धारित समय के भीतर स्व-गणना पूरी कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश