तासो गाम्बो ने सुबनसिरी पुल का किया निरीक्षण
| May 28, 2026, 20:48 IST
गाम्बो सुबनसिरी पुल का निरीक्षण किया
इटानगर, 28 मई (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले के उपायुक्त तासो गाम्बो ने आज निर्माणाधीन सुबनसिरी पुल का
निरीक्षण किया।
सुबनसिरी पुल का निर्माण वर्ष 2022-23 में शुरू हुआ था और यह ट्रांस अरुणाचल राजमार्ग के अंतर्गत पश्चिम
सिंह और लेपराडा जिलों को जोड़ेगा।
निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने निर्माण एजेंसी को
शेष कंक्रीट कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया और साथ ही कार्य की गुणवत्ता
सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य प्रगति और गुणवत्ता की जमीनी हकीकत
का जायजा लिया। उनके साथ राजमार्ग और निर्माण एजेंसी के अधिकारी भी मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

