नगांव: सड़क दुर्घटना में साईकिल सवार की मौत
| Apr 22, 2026, 13:20 IST
नगांव (असम), 22 अप्रैल (हि.स.)। असम के नगांव जिले के रांगलू ग्यारह माइल क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के अनुसार एक तेज रफ्तार 108 एम्बुलेंस ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि एम्बुलेंस चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि तेज गति से आ रही एम्बुलेंस ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक का पहचान उरिया ग्रांट टुबुकी निवासी मजीबुर रहमान के रूप में की गई है। घटना के बाद रांगलू पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस को जब्त कर लिया। मामले की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

