home page

गुवाहाटी कॉमर्स कॉलेज के एमयूएन सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री बिमल बोरा

 | 
गुवाहाटी कॉमर्स कॉलेज के एमयूएन सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री बिमल बोरा


गुवाहाटी, 18 जुलाई (हि.स.)। राज्य के सांस्कृतिक कार्य, उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम तथा प्राच्य आधारित कार्य नीति विभाग के मंत्री बिमल बोरा ने शनिवार को गुवाहाटी कॉमर्स कॉलेज का दौरा कर प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।

कॉलेज के प्राचार्य बिपुल दास की उपस्थिति में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मंत्री बोरा ने विद्यार्थियों को वाणिज्य क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी तथा उन्हें इस क्षेत्र में रुचि लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

इसके बाद मंत्री बोरा ने गुवाहाटी कॉमर्स कॉलेज छात्र एकता सभा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय चौथे मॉडल यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस (एमयूएनसी) का अवलोकन किया। सम्मेलन में मादक पदार्थों की भयावहता और अवैध तस्करी, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) तथा अमेरिका, ईरान और इजराइल सहित विभिन्न देशों के बीच जारी छाया युद्ध से उत्पन्न वैश्विक चुनौतियों जैसे विषयों पर आयोजित दो सदनों की बहस को उन्होंने देखा।

मंत्री बोरा ने सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके विचारों और सहभागिता की सराहना की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश