home page

असम के हाजो में तेल पाइपलाइन फटी, कच्चा तेल जमा करने के लिए खेतों में उमड़ी भीड़

 | 
असम के हाजो में तेल पाइपलाइन फटी, कच्चा तेल जमा करने के लिए खेतों में उमड़ी भीड़


कामरूप (असम), 23 अक्टूबर (हि.स.)। असम के हाजो इलाके में तेल पाइपलाइन फटने के बाद गेऱुआ गांव में सैकड़ों लोग कच्चा तेल जमा करने के लिए खेतों में पहुंच गए। पाइपलाइन से निकला कच्चा तेल बड़े क्षेत्र में फैल गया, जिससे कृषि भूमि प्रभावित हुई।

घटना के बाद आज सुबह आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बाल्टी, डिब्बे और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंचे। खेतों में फैले कच्चे तेल को जमा करने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

पाइपलाइन फटने से इलाके में असामान्य स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, पाइपलाइन किस कारण से फटी, इससे कितने क्षेत्र में नुकसान हुआ और तेल के रिसाव को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों ने क्या कदम उठाए, इसकी विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश