home page

बिहू में पावरलूम गमछों से भरे बाजार, हस्तकरघा विभाग की कार्रवाई

 | 
बिहू में पावरलूम गमछों से भरे बाजार, हस्तकरघा विभाग की कार्रवाई


गुवाहाटी, 13 अप्रैल (हि.स.)। रंगाली बिहू के अवसर पर असम के बाजारों में पावरलूम से बने गमछों की भरमार देखी जा रही है, जिससे पारंपरिक हस्तकरघा बुनकरों पर प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इसी कड़ी में हस्तकरघा विभाग ने आज गुवाहाटी के गणेशगुड़ी इलाके में पावरलूम गमछों की बिक्री के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अस्थायी रूप से लगाए गए स्टॉलों के साथ-साथ कई दुकानों में भी जांच की गई।

अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों और विक्रेताओं से बड़ी संख्या में पावरलूम से बने गमछे जब्त किए गए, जिनके बारे में बताया गया कि वे राज्य के बाहर निर्मित थे। अधिकारियों के अनुसार इन उत्पादों को बाजार में अवैध रूप से बेचा जा रहा था और इन्हें असली हस्तनिर्मित गमछों के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा था।

अधिकारियों ने यह भी खुलासा किया कि कुछ व्यापारी ग्राहकों को ठगने के लिए पावरलूम गमछों को हस्तनिर्मित गमोछों के बीच छिपाकर बेच रहे थे। विभाग ने स्थानीय बुनकरों के हितों की रक्षा और असम की पारंपरिक हस्तकरघा विरासत को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे अभियानों को जारी रखने की बात कही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश