home page

जुबीन गर्ग हत्याकांड : परेश बैश्य की जमानत याचिका दूसरी अदालत में स्थानांतरित

 | 
जुबीन गर्ग हत्याकांड : परेश बैश्य की जमानत याचिका दूसरी अदालत में स्थानांतरित


गुवाहाटी, 16 जुलाई (हि.स.)। जुबीन गर्ग हत्याकांड के आरोपित अंगरक्षक परेश बैश्य की जमानत याचिका न्यायाधीश सुस्मिता फूकन खाउंड की अदालत ने स्वीकार नहीं की। इसके बाद याचिका को आगे की सुनवाई के लिए न्यायाधीश मिताली ठाकुरिया की अदालत में भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले फास्ट ट्रैक अदालत भी परेश बैश्य की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। अब मामले में आगे की सुनवाई न्यायाधीश मिताली ठाकुरिया की अदालत में होगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश