home page

करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार का आरोप

 | 

इटानगर, 12 जून (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के जॉइंट एक्शन कमेटी ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मत्स्य विभाग से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार के दो मामलों में तुरंत कार्रवाई की मांग की गई और जांच व कानूनी कार्रवाई में हो रही देरी पर चिंता जताई गई।

अरुणाचल प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, कमेटी के चेयरमैन टाकम चाचा ने इन मामलों में कार्रवाई की धीमी गति पर असंतोष जताया और निष्पक्ष, पारदर्शी और समय-सीमा के भीतर जांच की मांग की।

चाचा ने कहा कि ज्ञापन में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन सेल (विजिलेंस), इटानगर द्वारा दर्ज दो मामलों का ज़िक्र किया गया है। पहला मामला बीते 2018 को दर्ज किया और मत्स्य विभाग में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। कमेटीके अनुसार, सरकार ने 16.37 करोड़ रुपये मंज़ूर किए थे, लेकिन कथित तौर पर 35 करोड़ रुपये अतिरिक्त निकाले गए, जिससे कुल खर्च 51.38 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गया।

दूसरा मामला 2024 में दर्ज किय गया था, रिपोर्ट में बताया गया था कि 2023-24 वित्तीय वर्ष के दौरान पालिन ट्रेज़री से बिना किसी बजटीय प्रावधान, प्रशासनिक मंज़ूरी या खर्च के अधिकार के 183.13 करोड़ रुपये कथित तौर पर अवैध रूप से निकाले गए थे।

चाचा ने आरोप लगाया कि शिकायतदर्ज होने और काफी समय बीत जाने के बावजूद, कोई ठोस कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं हुई है और इन मामलों में अभी तक चार्जशीट भी दाखिल नहीं की गई है।

उन्होंने सरकार को इस मामले पर शीघ्र ही कड़ी करवाई करने की मांग किया।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी