home page

फकीराग्राम सहकारी समिति लि. की 53वीं वार्षिक सभा संपन्न

 | 
फकीराग्राम सहकारी समिति लि. की 53वीं वार्षिक सभा संपन्न


फकीराग्राम सहकारी समिति लि. की 53वीं वार्षिक सभा संपन्न


कोकराझार (असम), 09 सितम्बर (हि.स.)। कोकराझार जिले के फकीराग्राम सहकारी समिति लिमिटेड की वर्ष 2026-27 की 53वीं वार्षिक आम सभा आज कराईटारी वीसीडीसी कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जमीउल हक ने की।

सभा में समिति के वरिष्ठ निरीक्षक सह उपाध्यक्ष गणेश चंद्र बर्मन, सचिव माना डे, निर्वाचित सदस्य तथा समिति के शेयरधारक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय-व्यय विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अध्यक्ष और सचिव द्वारा प्रस्तुत विवरण के अनुसार, समिति को वर्ष के दौरान कुल 51,86,359 रुपये की आय हुई, जबकि 51,07,575 रुपये का व्यय हुआ। इस प्रकार समिति को 78,784 रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष और सचिव ने राज्य की सहकारी समितियों के विकास और आर्थिक मजबूती के लिए सरकार से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा