home page

कांग्रेस की दिल्ली चलो यात्रा 'पराजय का पर्यटन' है : भाजपा विधायक दिप्लू रंजन शर्मा

 | 
कांग्रेस की दिल्ली चलो यात्रा 'पराजय का पर्यटन' है : भाजपा विधायक दिप्लू रंजन शर्मा


गुवाहाटी, 01 नवंबर (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 'दिल्ली चलो' यात्रा पर निशाना साधते हुए भाजपा विधायक दिप्लू रंजन शर्मा ने इसे 'पराजय का पर्यटन' करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेता दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई को पद से हटाने के उद्देश्य से गए हैं।

शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के तीन अलग-अलग गुट दिल्ली पहुंचे हैं। इनमें एक गुट का नेतृत्व रिपुन बोरा, दूसरे का देवव्रत सैकिया और तीसरे का नेतृत्व रकीबुल हुसैन कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं का मकसद गौरव गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटाना है।

भाजपा विधायक की यह टिप्पणी असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दिल्ली चलो यात्रा को लेकर आई है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश