home page

नगांव उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के नाम पर असमंजस, जल्द घोषणा की उम्मीद

 | 
नगांव उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के नाम पर असमंजस, जल्द घोषणा की उम्मीद


गुवाहाटी, 12 सितंबर (हि.स.)। नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस अब तक अपने उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप नहीं दे पाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर नवनिर्वाचित विधायकों तक को उम्मीदवार के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक जाकिर हुसैन सिकदर ने उम्मीद जताई कि पार्टी अगले एक-दो दिनों में उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है।

सिकदार ने कहा कि नगांव उपचुनाव के उम्मीदवार का नाम आज या कल तक सामने आ सकता है। उन्होंने संकेत दिया कि उम्मीदवार को लेकर पार्टी स्तर पर अंतिम निर्णय अभी बाकी है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।

वहीं, पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक जुबैर अनम ने भी कहा कि उन्हें उम्मीदवार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी भूपेश बघेल की मौजूदगी में उम्मीदवार का नाम अंतिम रूप से तय किया जा सकता है।

नगांव उपचुनाव को लेकर कांग्रेस में उम्मीदवार के चयन पर बनी यह स्थिति राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और राजनीतिक पर्यवेक्षकों की नजर अब कांग्रेस की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश