home page

गौरव गोगोई के आवास के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

 | 
गौरव गोगोई के आवास के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन


दरंग (असम), 25 फरवरी (हि.स.)। दलगांव विधानसभा क्षेत्र को रायजर दल के लिए छोड़ने की चर्चा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की रात गौरव गोगोई के आवास के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि दलगांव सीट पर कांग्रेस का मजबूत आधार रहा है और इसे किसी अन्य दल के लिए छोड़ना स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने आगामी चुनाव में इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को ही टिकट देने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सीट छोड़ी गई तो इससे जमीनी स्तर पर पार्टी को नुकसान होगा। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से निर्णय पर पुनर्विचार करने और दलगांव की जनता की भावना का सम्मान करने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश