home page

2047 तक सत्ता में नहीं लौट पाएगी कांग्रेस, असली संसद में नीति निर्धारण का मौका नहीं मिलेगा : दिलीप सैकिया

 | 
2047 तक सत्ता में नहीं लौट पाएगी कांग्रेस, असली संसद में नीति निर्धारण का मौका नहीं मिलेगा : दिलीप सैकिया


गुवाहाटी, 02 नवंबर (हि.स.)। असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि अगले 25 से 30 वर्षों तक कांग्रेस सत्ता से बाहर रहेगी और 2047 तक उसके सत्ता में लौटने की कोई संभावना नहीं है। सैकिया आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम एवं स्वागत समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सैकिया ने कहा कि कांग्रेस अगले 25 से 30 वर्षों तक असली संसद में आकर नीति निर्धारण नहीं कर पाएगी। इसलिए कांग्रेस नेताओं को मॉक पार्लियामेंट में ही फैसले लेने पड़ेंगे।

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि इसमें लगभग 50 से 60 हजार लोग शामिल हुए थे।

इसके विपरीत, उन्होंने कहा कि रविवार को भाजपा की रैली में करीब ढाई लाख लोग शामिल हुए थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों राजनीतिक आयोजनों में शामिल लोगों की संख्या की तुलना करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश