कलगाछिया में कांग्रेस का भाजपा सरकार को घेरा
बरपेटा (असम), 04 अप्रैल (हि.स.)। कलगाछिया ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में एआईसीसी की राष्ट्रीय प्रवक्ता महिमा सिंह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर विदेशी निष्कासन समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल खालेक सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
महिमा सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विदेशी निष्कासन के मुद्दे पर केवल राजनीति की है और कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने दावा किया कि यूपीए सरकार के दौरान 88,992 लोगों को निष्कासित किया गया, जबकि भाजपा सरकार ने 11 वर्षों में केवल 3,939 लोगों को ही बाहर किया।
उन्होंने कहा कि एक ओर असम में घुसपैठ को लेकर भड़काऊ बयान दिए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में बांग्लादेशी परिवारों को बसाने की खबरें सामने आई हैं, जो भाजपा की दोहरी नीति को दर्शाती हैं।
महिमा सिंह ने एनआरसी के आंकड़े सार्वजनिक नहीं करने को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा डर और विभाजन की राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता इस बार ऐसी राजनीति को बदलने का मन बना चुकी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

