home page

असम विधानसभा में कांग्रेस को मिलेगा नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

 | 
असम विधानसभा में कांग्रेस को मिलेगा नेता प्रतिपक्ष का दर्जा


गुवाहाटी, 16 मई (हि.स.)। असम विधानसभा में कांग्रेस के लिए एक बड़ी राजनीतिक राहत की खबर सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर लागू नियम में संशोधन किए जाने के बाद अब कांग्रेस को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिलने जा रहा है।

संशोधित नियम के अनुसार अब विधानसभा में कम से कम 13 विधायकों वाले दल को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा प्राप्त होगा। पुराने नियम के अनुसार इसके लिए 21 सदस्यों की आवश्यकता थी। वर्तमान में कांग्रेस के पास 19 विधायक हैं, जिसके चलते पार्टी इस पद की अधिकारिक दावेदार बन गई है।

राजनीतिक हलकों में इसे कांग्रेस के लिए मनोबल बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है। साथ ही अब यह चर्चा भी तेज हो गई है कि कांग्रेस विधायक दल से आखिर किसे नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

कांग्रेस के 19 विधायकों में 18 मुस्लिम समुदाय से आते हैं, जबकि एक विधायक हिंदू समुदाय से हैं। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों पर भी नजरें टिक गई हैं।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश