home page

नगांव उपचुनाव में फिर अजमल के दर पर कांग्रेस, एआईयूडीएफ से मांगा समर्थन

 | 
नगांव उपचुनाव में फिर अजमल के दर पर कांग्रेस, एआईयूडीएफ से मांगा समर्थन


गुवाहाटी, 09 अगस्त (हि.स.)। नगांव उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से समर्थन की अपील की है। कांग्रेस नेता रिपुन बोरा ने कहा कि अजमल के सहयोग के बिना कांग्रेस के लिए नगांव उपचुनाव जीतना संभव नहीं होगा।

रिपुन बोरा ने एआईयूडीएफ से उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारने और कांग्रेस को पूरी ताकत से समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि एआईयूडीएफ को कांग्रेस की जीत के लिए हरसंभव सहयोग करना चाहिए।

बोरा के इस बयान से नगांव उपचुनाव से पहले कांग्रेस और एआईयूडीएफ के बीच संभावित राजनीतिक सहयोग को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश