home page

काजीरंगा को खत्म करने वाली कांग्रेस का संरक्षण के लिए प्रदर्शन करना शर्मनाक : स्थानीय लोग

 | 
काजीरंगा को खत्म करने वाली कांग्रेस का संरक्षण के लिए प्रदर्शन करना शर्मनाक : स्थानीय लोग


गुवाहाटी, 28 अगस्त (हि.स.)। काजीरंगा के स्थानीय लोगों ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के आसपास प्रस्तावित इको-सेंसिटिव जोन को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में काजीरंगा के संरक्षण के लिए कुछ नहीं किया और अब काजीरंगा को बचाने के नाम पर विरोध प्रदर्शन करना शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि इको-सेंसिटिव जोन के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने कांग्रेस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे काजीरंगा से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस के आंदोलन के सामने चुप नहीं बैठेंगे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश