कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन
इटानगर, 25 सितंबर (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने भारत के चुनाव आयोग के कामकाज और जवाबदेही पर चिंता जताते हुए राज्य स्तर पर शांतिपूर्ण धरना और प्रदर्शन आयोजित किया।
कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाए और पार्टी द्वारा कथित तौर पर वोट चोरी के खुलासे के मामले में उन्हें जवाबदेह ठहराया जाए। पार्टी ने इन आरोपों के बाद चुनाव आयोग द्वारा लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा की भी मांग की है।
एक और अहम मांग यह है कि सुप्रीम कोर्ट 2024 में चुनाव आयोग के लिए बनाए गए नियमों को रद्द करने का निर्देश दे। काग्रेस ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव कराने की भी मांग की है और लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का भरोसा बहाल करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

