यूनिफॉर्म सिविल कोड में ‘यूनिफॉर्म’ शब्द की हो रही गलत व्याख्या: कांग्रेस
गुवाहाटी, 26 मई, (हि.स.)। असम में प्रस्तावित यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि यूसीसी में “यूनिफॉर्म” शब्द की गलत व्याख्या की जा रही है और इसे समान रूप से लागू नहीं किया जा रहा।
कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन सिकदार ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कानून सभी नागरिकों के लिए समान व्यवस्था लाने की बात करता है, तो जनजातीय समुदायों को यूसीसी के दायरे से बाहर क्यों रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
वहीं, कांग्रेस विधायक नुरुल हुदा ने कहा कि वे कुरान के निर्देशों का ही पालन करेंगे। उन्होंने कहा, “कुरान ने जो निर्देश दिया है, हम वही मानेंगे।” उन्होंने भी यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध किया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित यूसीसी धार्मिक और व्यक्तिगत अधिकारों को प्रभावित करेगा तथा पार्टी ने इस विधेयक के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने की बात कही।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

