home page

आज या कल घोषित हो सकता है कांग्रेस का नगांव उपचुनाव उम्मीदवार: गौरव गोगोई

 | 
आज या कल घोषित हो सकता है कांग्रेस का नगांव उपचुनाव उम्मीदवार: गौरव गोगोई


गुवाहाटी, 14 सितंबर (हि.स.)। असम कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई ने सोमवार को कहा कि नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार के नाम की घोषणा को लेकर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। यह पूछे जाने पर कि पार्टी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कब करेगी, गोगोई ने कहा कि उन्हें भी अभी यह निश्चित रूप से पता नहीं है कि उम्मीदवार की घोषणा किस समय की जाएगी।

हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि कांग्रेस आज या कल के भीतर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है। नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा पहले ही सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी देवाशीष शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

नगांव लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 6 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 9 अक्टूबर को की जाएगी। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार के नाम को लेकर जारी असमंजस के बीच गोगोई के बयान से पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा जल्द होने की संभावना बढ़ गई है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश