home page

कांग्रेस शासन में मंत्रियों ने पैसे लेकर बांग्लादेशियों को दी शरण: बदरुद्दीन अजमल

 | 
कांग्रेस शासन में मंत्रियों ने पैसे लेकर बांग्लादेशियों को दी शरण: बदरुद्दीन अजमल


गुवाहाटी, 07 जुलाई (हि.स.)। एआईयूडीएफ प्रमुख एवं विधायक बदरुद्दीन अजमल ने आरोप लगाया है कि असम में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कई मंत्रियों ने धन के बदले बांग्लादेशी नागरिकों को शरण दी और उन्हें राज्य में बसाया।

विधानसभा सत्र में भाग लेने पहुंचे अजमल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तत्कालीन कांग्रेस शासन में रिश्वत लेकर विदेशी नागरिकों को असम में बसाने का काम किया गया। उन्होंने अवैध घुसपैठ और भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

अजमल ने कहा कि किसी भारतीय नागरिक को बांग्लादेशी बताकर वापस भेजने का वह समर्थन नहीं करते। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति वास्तव में बांग्लादेशी नागरिक है, तो सरकार को कानून के अनुसार उसे निष्कासित करना चाहिए और इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश