home page

कांग्रेस अब ‘मियां पार्टी’ बन गई है : पबित्र मार्घेरिटा

 | 
कांग्रेस अब ‘मियां पार्टी’ बन गई है : पबित्र मार्घेरिटा


गुवाहाटी, 22 मई (हि.स.)। असम विधानसभा में विपक्ष के नेता के चयन में हो रही देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखे हमले करते हुए पार्टी की आंतरिक स्थिति पर सवाल उठाए हैं।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब “मियां पार्टी” (बांग्लादेशी मूल के नागरिक) में बदल चुकी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस विधायक दल का नेता भी एक “मियां विधायक” ही होगा। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर उन्होंने कहा कि देशभर में लोग इसका स्वागत कर रहे हैं।

भाजपा विधायक मानब डेका ने भी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “बहुत मियांओं के बीच से एक मियां निकलेगा।” वहीं भाजपा नेता चक्रधर गोगोई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब मुस्लिम लीग में परिवर्तित हो चुकी है।

इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व कांग्रेस सांसद तथा भाजपा विधायक प्रद्युत बरदलै ने कहा कि उन्होंने सुना है कि कांग्रेस नेताओं के भीतर “मानसिक अंतर्द्वंद” चल रहा है, इसलिए उन्हें जल्द निर्णय लेना चाहिए।

इधर, भाजपा विधायक प्रशांत फूकन ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के नेता के चयन में हो रही देरी यह साबित करती है कि राजनीतिक रूप से कांग्रेस “मल्टी ऑर्गन फेल्योर” की स्थिति में पहुंच चुकी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश