home page

कांग्रेस हकीकत से काफी दूर हो चुकी है: प्रद्युत बरदलै

 | 
कांग्रेस हकीकत से काफी दूर हो चुकी है: प्रद्युत बरदलै


गुवाहाटी, 07 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं भाजपा विधायक प्रद्युत बरदलै ने कांग्रेस में चल रहे 'गौरव हटाओ' अभियान पर प्रतिक्रिया व्यक्त हुए कहा कि कांग्रेस अब जमीनी हकीकत से काफी दूर हो चुकी है। प्रद्युत बरदलै आज विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करता, उसका पतन होना स्वाभाविक है। बरदलै ने कहा कि जो लोग सीधे शीर्ष स्तर से राजनीति में आते हैं, वे सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझने लगते हैं।

वंशवाद पर परोक्ष निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग केवल अपने पिता की राजनीतिक विरासत के आधार पर राजनीति में आते हैं, उनके पैर जमीन पर नहीं टिकते और वे जनता से कट जाते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर चल रही मौजूदा परिस्थितियां इसी मानसिकता का परिणाम हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश