home page

काजीरंगा में कांग्रेस का प्रदर्शन, भूमि अधिकार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

 | 
काजीरंगा में कांग्रेस का प्रदर्शन, भूमि अधिकार के मुद्दे पर सरकार को घेरा


गुवाहाटी, 17 अगस्त (हि.स.)। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के आसपास भूमि अधिग्रहण के विरोध में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

इसके बाद गोगोई ने इंग्लेंग पथार में स्थानीय किसानों की भूमि के मुद्दे पर जेल भेजे गए प्रणव दलै के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस की ओर से दलै को हरसंभव कानूनी सहायता देने का आश्वासन दिया।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश