राम मंदिर दान कथित घोटाले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, कांग्रेस का केंद्र पर हमला
गुवाहाटी, 12 जुलाई (हि.स.)। अयोध्या राम मंदिर में दान राशि में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की मांग की। गुवाहाटी स्थित असम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की देखरेख में गठित ट्रस्ट से जुड़े मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर देशभर में जनजागरण अभियान चलाएगी और आगामी संसद के मानसून सत्र में भी सरकार से जवाब मांगेगी। कांग्रेस ने ट्रस्ट को भंग करने, फॉरेंसिक ऑडिट कराने और कथित रूप से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

