home page

कांग्रेस का पतन और एआईयूडीएफ का उदय भविष्य के लिए अच्छा नहीं : वाजेद अली चौधरी

 | 
कांग्रेस का पतन और एआईयूडीएफ का उदय भविष्य के लिए अच्छा नहीं : वाजेद अली चौधरी


गुवाहाटी, 09 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस विधायक तथा असम विधानसभा में विपक्ष के नेता वाजेद अली चौधरी ने नगांव लोकसभा उपचुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का पतन और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) का उभार भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

उन्होंने कहा कि नगांव लोकसभा उपचुनाव में एआईयूडीएफ का दूसरे स्थान पर रहना और कांग्रेस का तीसरे स्थान पर खिसक जाना पार्टी के लिए खतरे की घंटी है। यह स्थिति कांग्रेस के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

चौधरी ने चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन और एआईयूडीएफ की स्थिति को लेकर चिंता जताई। उनके अनुसार, कांग्रेस का तीसरे स्थान पर पहुंचना पार्टी के लिए एक चेतावनी है।

उन्होंने कहा कि एआईयूडीएफ की बढ़त के कारण ही भाजपा का उदय हुआ। एआईयूडीएफ को जितनी ही मजबूती मिलेगी भाजपा भी उतना ही मजबूत होगी।

नगांव उपचुनाव के परिणामों के बाद असम के राजनीतिक गलियारों में विपक्षी दल के प्रदर्शन और राज्य में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश