home page

राहुल गांधी के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत असम में संविधान रक्षा पदयात्रा आयोजित

 | 
राहुल गांधी के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत असम में संविधान रक्षा पदयात्रा आयोजित


गुवाहाटी, 26 नवंबर (हि.स.)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आज असम में संविधान रक्षा पदयात्रा निकाली गई। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई के नेतृत्व में पदयात्रा दिसपुर स्थित मानवेंद्र शर्मा कांप्लेक्स से शुरू हुई।

उल्लेखनीय है कि गौरव गोगोई के नेतृत्व में मानवेंद्र शर्मा कांप्लेक्स से संविधान रक्षा पदयात्रा जैसे ही आरंभ हुई, कांप्लेक्स के गेट पर ही पुलिस ने रोक दिया। मौके पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को परिसर से सड़क पर नहीं पहुंचने दिया। काफी देर तक पुलिस के साथ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता धक्का-मुक्की करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते वे सफल नहीं हो सके। कुछ समय के बाद पदयात्रा समाप्त हो गयी।

इस कार्यक्रम में एपीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वाजेद अली चौधरी एवं कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ ही काफी संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बल मौजूद थे।

इस पहल के जरिए कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की रक्षा और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर जनजागरण अभियान चला रही है।

गौरव गोगोई के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा को कांग्रेस के राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा बताया गया, जो राहुल गांधी के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश