home page

असम में कई कांग्रेस प्रत्याशी सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकन पत्र

 | 
असम में कई कांग्रेस प्रत्याशी सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकन पत्र


गुवाहाटी, 22 मार्च (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई सोमवार को जोरहाट विधानसभा सीट के लिए सुबह 11 बजे जोरहाट स्टेडियम से रैली निकालकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

इसी क्रम में कांग्रेस की उम्मीदवार मीरा बरठाकुर सुबह 9 बजे अपने आवास से निकलकर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। वहीं शांतनू बोरा सुबह 10 बजे राजीव भवन से रवाना होंगे, जबकि बिदिशा नेओग अपने आवास से रैली निकालकर जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचेंगी।

शोणितपुर जिले के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार भी सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सभी प्रत्याशी दोपहर 12 बजे से पहले अपने-अपने जिला आयुक्त कार्यालयों में नामांकन प्रक्रिया पूरी करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश