बरपेटा में कांग्रेस प्रत्याशी महानंद सरकार का नामांकन रद्द
| Mar 25, 2026, 20:51 IST
गुवाहाटी, 25 मार्च (हि.स.)। बरपेटा से कांग्रेस प्रत्याशी महानंद सरकार का नामांकन चुनाव अधिकारियों द्वारा जांच के बाद रद्द कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत फॉर्म-ए में विसंगतियां पाई गईं। विशेष रूप से, मूल दस्तावेज के स्थान पर स्कैन किए गए हस्ताक्षर वाली जेरॉक्स प्रति जमा करने का मामला सामने आया।
यह मामला तब उजागर हुआ जब असम गण परिषद (अगप) की बरपेटा जिला समिति ने दस्तावेज की वैधता को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। शिकायत पर सुनवाई के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने महानंद सरकार का नामांकन रद्द करने की घोषणा की।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

